कोलेसट्रोल कम करने के उपाय।
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
कोलेस्ट्रॉल का बढऩा कोई बड़ी बीमारी नहीं है लेकिन यह खामोश खतरा है जो ब्लड में मौजूद होता है। यह बढ़कर बीपी दिल का रोग एवं दिल के दौरे का कारण बनता है। यह असमय जानलेवा सिद्ध होता है। खानपान में जो वसा मौजूद होती है वह शरीर के द्वारा परिवर्तित होकर कोलेस्ट्रॉल बन जाती है और ब्लड के माध्यम से वाहिकाओं एवं कोशिकाओं में पहुंच जाती है। आजकल कोलेस्ट्रॉल, एक ऐसी समस्या है जो अब आम बनती जा रही है। कोलेस्ट्रोल कम करने का अर्थ है हृदय रोग का सही उपचार। आईये, कोलेस्ट्रॉल को कम करने के कुछ घरेलू नुस्खो पर एक नजर डालते है।- कच्ची लहसुन रोज सुबह खाली पेट खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।- रोज 50 ग्राम कच्चा ग्वारपाठा खाली पेट खाने से खून में कोलेस्ट्रॉल कम होजाता है।- अंकुरित दालें भी खानी आरंभ करें।- सोयाबीन का तेल अवश्य प्रयोग करें यह भी उपचार है।- लहसुन, प्याज, इसके रस उपयोगी हैं।- नींबू, आंवला जैसे भी ठीक लगे, प्रतिदिन लें।- शराब या कोई नशा मत करें, बचें।- इसबगोल के बीजों का तेल आधा चम्मच दिन में दो बार।- दूध पीते हैं तो उसमे जरा सी दालचीनी डाल दो, कोलेस्ट्रोल कण्ट्रोल होगा।- रात के समय धनिया के दो चम्मच एक गिलासपानी में भिगो दें। प्रात: हिलाकर पानीपी लें। धनिया भी चबाकर निगल जाएं।
आयुर्वेद और योग का ज्ञान पहुँचाना हमारा लक्ष्य ! यह ग्रूप आयुर्वेद और योग सम्बंधी लोगों में आम जानकारी और जागरूकता बढाने के लिये है. व्यक्तिगत चिकित्सा के लिये आयुर्वेदिक चिकित्सक/वैद्य से परामर्श आवश्यक है। यहाँ दी गई सलाह/राय उसका स्थान नहीं ले सकती . बिना रोगी को पूरी तरह देखे कोई भी सलाह पर चिकित्सा शुरू कर देना हानिकारक हो सकता है। और यह भी स्पष्ट कर दूं कि किसी भी सदस्य की सलाह उसकी व्यक्तिगत है. यह ग्रूप या इसके संचालक ऐसी किसी भी सलाह के परिणामों के लिये उत्तरदायी नहीं होंगे |
Tuesday, 5 April 2016
कोलेसट्रोल कम करने के उपाय।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
योग के फायदे / Benefits of yoga in hindi
योग के फायदे शरीर को अलग अलग मुद्राओं में मोड़ना या असंभव लगने वाली क्रियाएं करना ही योग नहीं है। योग में व्यक्ति का मस्तिष्क और शरीर कुछ इ...
-
क्यो होता है लो ब्लड प्रेशर जब किसी के शरीर में रक्त-प्रवाह सामान्य से कम हो जाता है तो उसे निम्न रक्तचाप या लो ब्लड प्रेशर कह...
-
जब किसी व्यक्ति के शरीर में चर्बी अधिक हो जाती है तो उसे मोटापा रोग कहते हैं। मोटापा रोग हो जाने के कारण कई व्यक्तियों को कई प्रकार की ...
-
🔶🔶 पक्षाघात(Paralysis) 🔶🔶 ✍🏼पक्षाघात या लकवा में एक या उससे ज्यादा मांसपेशी समूह की मांसपेशियों सही तरीके से काम नही कर पाती है। पक्...
No comments:
Post a Comment