Monday, 4 April 2016

सिंहासन या Lion Pose


सिंहासन करते समय शरीर का आकार सिंह / Lion के समान होने के कारण इसे सिंहासन या Lion Pose कहा जाता हैं। सिंहासन योग के इतने लाभ है की इसे सर्व रोगहर आसन भी कहा जाता हैं। इस आसन से चेहरी की झुर्रियां दूर होती है इसलिए इसके anti-aging गुणों का लाभ लेने के लिए इसे रोज सुबह अवश्य करना चाहिए।

सिंहासन योग की विधि और लाभ संबंधी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं।

सिंहासन योग विधि 
  • सबसे पहले एक स्वच्छ और समतल जगह पर एक दरी / चटाई बिछा दे। 
  • अब वज्रासन में बैठ जाए। वज्रासन में कैसे बैठे यह जानने के लिए यह पढ़े  
  • अब घुटनों को जितना हो सकें उतना दुरी पर रखे। 
  • अब अपने दोनों हातों को दोनों घुटनों के बिच इस तरह रखे की दोनों हातों की उंगलियाँ आपके शरीर की तरफ रहें। 
  • दोनों हातों को सीधा रख आगे की ओर झुके। 
  • सिर को पीछे की ओर रखकर जितना हो सके उतना मुंह खोलिए। 
  • जीभ / Tongue को बाहर निकालिए। 
  • आँखों को खोलकर भूमध्य (दोनों eyebrows के बिच माथे / Forehead के मध्य की ओर देखे।  
  • अब नाक से श्वास अंदर लेकर मुंह से धीरे-धीरे आवाज निकालते हुए श्वास बाहर छोड़े। 
  • स्वस्थ व्यक्ति ने इसे 10 बार रोज करना चाहिए। रोगी व्यक्ति कम से कम 15 से 30 बार करे। 
  • अगर किसी कारणवश आप वज्रासन में नहीं बैठ सकते है तो इस आसान को खुर्ची पर बैठ कर भी कर सकते हैं। 
  • आसन के अंत में फिर से वज्रासन में थोड़ी देर बैठ जाये और बाद में 5 मिनिट शवासन करे।  
    सिंहासन के लाभ 
    • कान, नाक और गले के रोग से पीड़ित व्यक्तिओ के लिए यह श्रेष्ठ आसन हैं। 
    • जो बच्चे हकलाकर बोलते है उन्होंने यह आसन अवश्य करना चाहिए। 
    • इस आसन से वाणी मधुर और स्पष्ट होती हैं। 
    • अस्थमा के रोगियों में यह विशेष लाभकर हैं। 
    • शरीर में प्राणवायु / Oxygen का संचारण ठीक से होता हैं। 
    • मेरुदंड / Spine लचीला और मजबूत होता हैं। 
    • मुंह की दुर्गन्ध उर करने के लिए यह उपयोगी आसन हैं। 
    • सिंहासन से आंखों के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है इससे आंखे स्वस्थ रहती हैं।  इससे आंखों की नसों की कमजोरी की समस्या दूर होती है।

    No comments:

    Post a Comment

    योग के फायदे / Benefits of yoga in hindi

    योग के फायदे शरीर को अलग अलग मुद्राओं में मोड़ना या असंभव लगने वाली क्रियाएं करना ही योग नहीं है। योग में व्यक्ति का मस्तिष्क और शरीर कुछ इ...