Sunday, 3 April 2016

नाखून के फंगल इंफेक्‍शन को दूर करने के उपचार



नाखून के फंगल इंफेक्‍शन को दूर करने के उपचार
फंगल इंफेक्‍शन ना केवल त्‍वचा पर बल्‍कि नाखूनों पर भी हो जाते हैं। यह अक्‍सर गीली सतह पर पनपते हैं। यह इंफेक्‍शन एक जगह से शुरु हो कर शरीर के अन्‍य भागों में भी फैल सकता है। इस रोग को बिल्‍कुल भी नज़रअंदाज ना करें।
पैरों के नाखून पर अगर यह संक्रमण हो जाए तो नाखूनों का रंग सफेद या पीला होने लगता है। इसकी वजह से नाखून कठोर बन जाते हैं और उनमें दरार भी पड़ जाती है।
फंगल इंफेक्‍शन वाले नाखून देखने में बड़े ही भद्दे लगते हैं इसलिये जितना जल्‍दी हो सके इनसे छुटकारा पा लेना चाहिये। आइये जानते हैं कुछ ऐसे असरदार घरेलू उपचार जिनसे नाखूनों पर जमें फंगल इंफेक्‍शन को खतम कर सकता है।
वाइट वेनिगर
एक टब में गरम पानी भर लें। उसमें एक कप वाइट वेनिगर और 1 चम्‍मच बेकिंग सोडा घोलें और फिर अपने पैरों को 15 मिनट तक उसमें डुबा कर रखें। फिर पैरों को तौलिये से पोछ लें। इससे किसी भी प्रकार का फंगल इंफेक्‍शन दूर हो जाएगा।
टी ट्री ऑइल
यह तेल एंटीफंगल प्रकृति का है। रूसी, दाद, फंगल या खुजली से संबन्‍धित कोई भी समस्‍या को यह जल्‍द ठीक कर सकता है। एक चम्‍मच टी ट्री ऑइल को आधे चम्‍मच जैतून तेल के साथ मिक्‍स्‍ कर के प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इसे अलावा आप चाहें तो एक हल्‍के गरम पानी से भरे टब में 4-5 बूंदे टी ट्री ऑइल की डाल कर उसमें अपने पैरों को 20 मिनट तक डुबोएं।
नारियल तेल
रोजाना प्रभावित जगह पर नारियल तेल से मालिश करने से लाभ मिलता है। इससे फटी हुई एडियां, रूखी त्‍वचा तथा फोड़े फुंसी भी ठीक हो जाएंगे

No comments:

Post a Comment

योग के फायदे / Benefits of yoga in hindi

योग के फायदे शरीर को अलग अलग मुद्राओं में मोड़ना या असंभव लगने वाली क्रियाएं करना ही योग नहीं है। योग में व्यक्ति का मस्तिष्क और शरीर कुछ इ...