सूखे मेवों में शामिल अखरोट आपकी सेहत से लेकर सौंदर्य तक के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आप अब तक अंजान हैं इसके बेमिसाल स्वास्थ्य और
सौंदर्य लाभ से, तो जरूर जानिए अखरोट के यह 8 फायदे -
1 दिनभर में एक मुट्ठी या 4 से 5 अखरोट का सेवन आपके हृदय को
तंदुरुस्त रखने के साथ ही, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। अखरोट खाने के 4 घंटे के भीतर ही अपना असर दिखाना शुरु कर देता है।
2 अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट न केवल आपकी त्वचा को बेहतरीन
बनाता है बल्कि आंखों और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं जो आपको जवां बनाए रखने के साथ ही सेहत से
जुड़े फायदे देते हैं।
3 मानव मस्तिषक के आकार का यह फल वाकई आपके मस्तिष्क के लिए
बेहद फायदेमंद है। मौजूद ओमेगा 3 मस्तिष्क की समस्याओं को दूर कर
तनाव कम करने में भी सहायक है। नियमित रूप से अखरोट को अपनी
डाइट में शामिल कर आप मस्तिष्क को स्वास्थ बनाए रख सकते हैं।
4 डाइबिटीज के रोगियों के लिए अखरोट एक अचूक दवा है, और उनके लिए
भी जो टाइप 2 डाइबिटीज से बचना चाहते हैं। इसमें मौजूद मोनो पॉली असंतृप्त वसा इंसुलिन संवेदनशीलता के लिए बेहतर है।
5 त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए अखरोट का तेल बेहतरीन उपाय है।
संबंधित स्थान पर इसे लगाने से त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाई
जा सकती है। इसके अलावा मुंह में छाले, गले की समस्या या खुजली होने
पर भी यह फायदेमंद है।
6 फाइबर से भरपूर अखरोट का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद
है। यह कब्जियत को समाप्त कर पेट और आंतों की सफाई के लिए भी मददगार साबित होता है। किडनी स्टोन होने की स्थिति में अखरोट का
सेवन फायदेमंद है।
7 अखरोट का सेवन हड्डियों के लिए भी कम फायदेमंद नहीं है।
यह कैल्शियम का पुन: अवशोषण करने में सहायक है जो हड्डियों की
मजबूती के लिए बेहद आवश्यक पोषक तत्व है।
आयुर्वेद और योग का ज्ञान पहुँचाना हमारा लक्ष्य ! यह ग्रूप आयुर्वेद और योग सम्बंधी लोगों में आम जानकारी और जागरूकता बढाने के लिये है. व्यक्तिगत चिकित्सा के लिये आयुर्वेदिक चिकित्सक/वैद्य से परामर्श आवश्यक है। यहाँ दी गई सलाह/राय उसका स्थान नहीं ले सकती . बिना रोगी को पूरी तरह देखे कोई भी सलाह पर चिकित्सा शुरू कर देना हानिकारक हो सकता है। और यह भी स्पष्ट कर दूं कि किसी भी सदस्य की सलाह उसकी व्यक्तिगत है. यह ग्रूप या इसके संचालक ऐसी किसी भी सलाह के परिणामों के लिये उत्तरदायी नहीं होंगे |
Saturday, 9 April 2016
जानिए अखरोट के 7 बेमिसाल फायदे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
योग के फायदे / Benefits of yoga in hindi
योग के फायदे शरीर को अलग अलग मुद्राओं में मोड़ना या असंभव लगने वाली क्रियाएं करना ही योग नहीं है। योग में व्यक्ति का मस्तिष्क और शरीर कुछ इ...
-
क्यो होता है लो ब्लड प्रेशर जब किसी के शरीर में रक्त-प्रवाह सामान्य से कम हो जाता है तो उसे निम्न रक्तचाप या लो ब्लड प्रेशर कह...
-
योग में आसन और प्राणायाम के साथ साथ क्रिया का भी बहुत महत्व है। क्रिया में जलनेति का बहुत ही ज्यादा लाभकारी माना जाता है । जलनेति...
-
वजन कम करने के लिए आज हम आपको रोज़ाना रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले ऐसे ही एक खाद्य पदार्थ से गुणों से अवगत कराएंगे, जो है जीरा। वजन कम ...
No comments:
Post a Comment